{"_id":"60c2794b8ebc3e817a33c320","slug":"1-5-lakh-youth-got-the-vaccine-of-hope-to-avoid-corona-infection-city-news-mbd391820521","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 1.5 लाख युवाओं ने लगवाया उम्मीद का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 1.5 लाख युवाओं ने लगवाया उम्मीद का टीका
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाने के लिए उनके अभिभावकों को लगाई जा रही वैक्सीन की डोज की वजह से युवाओं का टीकाकरण अभियान गति पकड़ने लगा है। यही वजह है कि एक महीने में ही डेढ़ लाख युवाओं ने टीका लगवाया है। गुरुवार को करीब छह हजार लोगों ने वैक्सीन की डोज ली, जिसमें से 43 सौ युवाओं ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि मुरादाबाद में 40 केंद्रों पर युवाओं के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
मुरादाबाद जनपद में 16 जनवरी से कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। इसके बाद फ्रंटलाइन वारियर्स, फिर 60 आयु वर्ष और 45 से अधिक के बीमार लोगों को टीका लगाया जाने लगा। दस मई से 18 से 44 आयु वर्ष तक के युवाओं के लिए भी टीकाकरण की शुरुआत की गई। अब तक जनपद में कुल तीन लाख 71 हजार और पांच सौ लोगों ने टीका लगवाया है। इसमें से एक लाख 84 हजार 334 पुरुष हैं और एक लाख 32 हजार 644 महिलाओं ने सुरक्षा की डोज ली है। मुरादाबाद जनपद में तीन लाख 15 हजार 129 लोगों को कोविशील्ड की डोज दी गई है, जबकि 56 हजार 371 लोगों ने कौवेक्सीन की डोज ली है। अब तक 45 से 60 आयु वर्ग के एक लाख तीन हजार 374 लोग और 60 आयु वर्ष से अधिक के 63 हजार 648 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली है, जबकि दस मई से दस जून गुरुवार तक 18 से 44 आयु वर्ग के एक लाख 49 हजार 875 युवाओं ने टीका लगवाया।
61 सौ में से 43 सौ पहुंचे टीका लगवाने गुरुवार को 40 केंद्रों पर 61 सौ युवाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। दिनभर में 4304 युवाओं ने वैक्सीन की डोज ली। वहीं 45 आयु वर्ष से अधिक के लोगों के लिए 46 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया था। यहां 4650 में से सिर्फ 1743 व्यक्ति टीका लगवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
अब तक टीकाकरण एक नजर में
कुल तीन लाख 15 हजार 129
18 से 44 आयु वर्ग एक लाख 49 हजार 875
45 से 60 आयु वर्ग एक लाख तीन हजार 374
60 आयु वर्ष से अधिक 63 हजार 648
वर्जन...
युवाओं के टीकाकरण में गति बढ़ने का एक कारण यह है कि हमने 12 आयु वर्ष से कम के बच्चों के अभिभावकों को टीका लगवाना शुरू कर दिया है। तीसरी लहर में बच्चों के प्रति आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे में उनके अभिभावकों को टीका लगाकर हम बच्चों को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं।
डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी