फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1.22 lakh cheated in name of selling buffalo in Moradabad

भैंस के नाम पर काली कारतूत: वाट्सएप पर फोटो दिखाकर दिया ऐसा लालच, चाह कर भी खुद को रोक न पाया मोहम्मद अली

Fri, 10 Mar 2023 07:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Mar 2023 07:41 PM IST
सार

फोटो देखने के बाद मोहम्मद अली को दो भैंसें पसंद आ गईं थीं। वहीं एसएसपी हेमराज मीना ने मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
1.22 lakh cheated in name of selling buffalo in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रामपुर भीला निवासी मोहम्मद अली से साइबर अपराधी ने एक लाख 22 हजार 500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने उन्हें अच्छी नस्ल की दुधारू भैंसें बेचने का झांसा देकर ठगी की है।

विज्ञापन

मोहम्मद अली ने बताया कि वह पशु खरीदने और बेचने का व्यापार करते हैं। उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि वह राजस्थान में अच्छी नस्ल की दुधारू भैंसे बेचने और खरीदने का काम करता है। उसके पास अच्छी नस्ल की दुधारू भैंसें हैं। जिन्हें वह बेचना चाहता है। इसके बाद आरोपी ने व्यापारी के मोबाइल पर भैंसों के फोटो व्हाट्सएप कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद अली को दो भैंसें पसंद आ गईं। आरोपी ने कहा कि वह अपने ही वाहन से पशु उनके भिजवा देगा। चार मार्च को मोहम्मद अली ने दो बार में आरोपी के बताए खाते पर एक लाख 22 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करा दिए। दो दिन में भैंसे घर पहुंचाने का वादा किया था लेकिन अब तक भैंसे पीड़ित को नहीं मिल पाईं।

विज्ञापन

आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया है। साइबर ठगी के शिकार हुए व्यापारी ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी हेमराज मीना ने साइबर सेल को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed