{"_id":"0f48a242-d5fa-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"modi-symptom-advani-root-of-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी सिर्फ लक्षण, आडवाणी हैं बीमारी की जड़'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी सिर्फ लक्षण, आडवाणी हैं बीमारी की जड़'
वाराणसी/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के प्रवक्ता डा. शकील अहमद ने एक तीर से तिहरा निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सांप्रदायिकता नामक बीमारी के लक्षण भर हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के अल्पसंख्यक सम्मेलन के सिलसिले में वाराणसी आए अहमद ने कहा कि मर्ज की असली जड़ लालकृष्ण आडवाणी हैं। नीतीश कुमार रोग का लक्षण के आधार पर इलाज कर रहे हैं जबकि कांग्रेस बीमारी का सफाया करना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने मोदी को गंभीर चुनौती बताने वाले जयराम रमेश के बयान पर कहा कि मोदी एक सूबे के नेता हैं। गुजरात के बाहर उनका कोई जनाधार नहीं है। कांग्रेस के लिए वह कोई चुनौती नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मोदी के भाषण के बावजूद भाजपा मंगलौर और आसपास की एक भी सीट नहीं जीत पाई। वहां मोदी के करिश्माई असर की हकीकत सामने आ चुकी है।