फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   modi's job without interview model

यूथ को भाया मोदी का ‘इंटरव्यू बिना रोजगार’ मॉडल

Fri, 20 Dec 2013 09:39 PM IST
अमर उजाला, वाराणसी
अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 20 Dec 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
modi's job without interview model

सियासत में नौजवानों की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए नरेंद्र मोदी ने बिना सिफारिश जॉब का मॉडल देकर लुभाने की कोशिश की। जिस वक्त खजूरी में मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, बीएचयू के हास्टल में लगे टीवी स्क्रीन के आगे छात्र उन सियासी पेचीदगी को समझने सुलझाने में लगे थे।

विज्ञापन


पहले किसान, फिर बुनकर और उसके बाद मोदी ने सीधे सीधे नौजवानों के लिए बिना इंटरव्यू नौकरी का मास्टर कार्ड फेंका।
 
मोदी के ‘इंटरव्यू बिना रोजगार’ के कांसेप्ट को न सिर्फ युवाओं ने सराहा बल्कि इस बात पर हास्टल में जमकर तालियां भी बजीं। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया या फिर रोजगार का मसला, छात्रों ने मोदी के मॉडल को सही माना। कहा सिफारिश और आरक्षण से परे मेरिट को तरजीह दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


मोदी जी ने मेरिट को ऊपर रखा है और आज का युवा यही चाहता है और देश को मेरिट वाले युवाओं को जरूरत भी है। अगले दिन परीक्षा होने के बावजूद हास्टल के कॉमन रूम में छात्र व छात्राएं मोदी का भाषण सुनने के लिए टीवी से चिपके थे। बिरला से लेकर रुइया, ब्रोचा, आचार्य नरेंद्र देव, राजाराम कमोबेश हर हास्टल का हाल कुछ ऐसा ही था। त्रिवेणी हास्टल में भी मोदीमय छात्राओं का क्रेज देखते बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में 13000 शिक्षकों की भर्ती किसी सिफारिश के दम पर न होकर मेरिट के आधार को छात्रों ने खुल कर सराहा। एमए के छात्र सुभाष का कहना था कि गुजरात की तरह पूरे देश में बगैर इंटरव्यू बगैर सिफारिश के नौकरी देने की बात को सही माना। छात्र अभिषेक कुमार राय का कहना था कि मोदी जी ने यूपी में रोजगार और युवाओं से जुड़ी तो बातें कहीं उनमें सच्चाई है। यहां तो बगैर सिफारिश के कुछ नहीं होता। विनय सिंह, रविशंकर ने भी कहा कि देश की बेरोजगारी को खत्म करने के लिए इंटरव्यू बंद कर मेरिट पर नौकरी के कांसेप्ट को लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed