फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   modi_challenge_not for congress_but for bjp itself

चायवाला PM बन सकता है, मोदी नहीं: कांग्रेस

Thu, 14 Nov 2013 07:08 PM IST
अमर उजाला, संभ्ाल
अमर उजाला, संभ्ाल Updated Thu, 14 Nov 2013 07:08 PM IST
विज्ञापन
modi_challenge_not for congress_but for bjp itself

केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी किसी अन्य पार्टी के लिए नहीं बल्कि भाजपा के लिए ही चुनौती है।

विज्ञापन


अगर इसी तरह से मोदी बयानबाजी करते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब भाजपा खुद ही उनसे अपना पिंड छुड़ा लेगी।

नरेंद्र मोदी को कांग्रेस के लिए चुनौती के सवाल पर जायसवाल ने कहा कि मोदी कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के लिए नहीं बल्कि भाजपा के लिए ही सबसे बड़ी चुनौती हैं।

उन्होंने कहा कि उनके बयानों से एक दिन ऐसा आएगा, जब भाजपा ही उनसे अपना पिंड छुड़ाएगी। नरेश अग्रवाल के चाय बेंचने वाले को पीएम की कुर्सी वाले बयान पर कहा कि सवाल चाय का नहीं है, पीएम तो देश का कोई भी नागरिक बन सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "लेकिन पीएम वही बन सकता है, जिसे हर वर्ग का हर व्यक्ति पीएम बनाना चाहे।"

सचिन ने बदला देश में क्रिकेट का इतिहास
श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सचिन से पहले क्रिकेट का स्वरूप दूसरा था। लेकिन जब से सचिन ने बल्ला पकड़ा तो देश में क्रिकेट की नई इबारत लिख दी।

उन्होंने कहा, "मैं बचपन से ही क्रिकेट का प्रेमी रहा हूं। मेरे रोम रोम में क्रिकेट बसता है। मैं जब भी समय मिलता था तो क्रिकेट खेलता था। सचिन क्रिकेट जगत में विशेष अहमियत रखते हैं। गावस्कर के बाद सचिन ही हैं जिन्होंने देश में क्रिकेट प्रेम को देश के कोने-कोने में पहुंचा दिया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed