फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth will show their strength from the playground of the district

जिले के खेल के मैदान से युवा दिखाएंगे दम

Fri, 15 Jul 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth will show their strength from the playground of the district
युवाओं को सेना, अर्द्ध सैनिक बल, पुलिस, सीआरपीएफ इत्यादि में भर्ती की तैयारी के लिए उपयुक्त जगह नहीं मिलने से उनकी प्रतिभा कुंठित होती है, लेकिन अब उनको इस समस्या से निजात मिलने वाली है। शीघ्र ही जिले में युवाओं के लिए ग्राम पंचायत की ओर से खेल मैदान बनवाए जाएंगे। इस पर आने वाले खर्च का भुगतान मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतें करेंगी।
विज्ञापन

खेल का मैदान बन जाने से युवा सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस, सीआरपीएफ इत्यादि में भर्ती की तैयारी अपने गांव में ही कर सकेंगे। युवाओं को अब अपने गांव से बाहर निकलकर और जान जोखिम में डालकर सड़कों पर नही दौड़ना पड़ेगा। सड़कों पर दौड़ने के दौरान कई युवक चोटिल और वाहनों की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। खेल मैदान बन जाने से गांव की युवा प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा और वह आगे बढ़कर विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन भी कर सकेंगे। जिले में 809 ग्राम पंचायतें हैं। अधिकांश गांवों में खेल मैदान नहीं है। ऐसे में ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर नहीं पाती है। गांवों में खेल मैदान बनाने का काम तेज हो चुका है। जिले में फिलहाल 24 गांवों को खेल मैदान के लिए चिह्नत किया गया है। इन गांवों में खेल मैदान बनाने का प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। इन मैदानों में कई तरह के खेल आयोजित हो सकेंगे। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बनाए जाने के दौरान उन गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां खेल मैदान नहीं हैं। खेल का मैदान इस तरह से विकसित किया जाएगा कि वहां हर तरह के खेल हो सकें। इनमें बच्चों, युवाओं के खेलकूद एवं बुजुर्गों के व्यायाम व योगाभ्यास के लिए हरे घास का मैदान उपलब्ध होगा। खेल का मैदान, जिम के साथ रनिंग ट्रैक भी बनाया जा रहा है। हालांकि इसके लिए कोई निर्धारित क्षेत्रफल नहीं है। कम से कम जगह को भी खेल के मैदान का रूप दिया जा सकता है। उसी के अनुसार ग्राम पंचायतें इसकी लागत भी तय करेंगी। जिले में पहाड़ी, जमालपुर व पटेहरा विकास खंड में खेल के मैदान लगभग तैयार हैं। जल्द ही इन गांवों के खेल मैदान में बचे रह गए कार्य भी पूरे कर लिए जाएंगे। इसमें जमालपुर में जफरपुरा, पहाड़ी में रानी चौकिया तथा पटेहरा के मलुआ में खेल का मैदान बन रहा है। इसी के साथ ही जिले के नरायनपुर के सोनई, मझवां में जमुआरी, जमालपुर में हर्दी सहजनी तथा राजगढ़ के गोरथरा में भी खेल मैदान के लिए काम शुरू होने वाला है। खेल का मैदान ग्राम पंचायतें मनरेगा के तहत बनवाएंगी। परिसर में ओपन जिम बनेगा, इसका खर्च खर्च राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धन से किया जाएगा। पिछले वर्ष राजगढ़ के तेंदुआ कला में पांच लाख 31 हजार रुपये तथा इसी ब्लॉक के धनसिरिया में 32 लाख रुपये की लागत से खेल का मैदान बनवाया गया था। युवा कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश दुबे का कहना है कि तीन मैदान लगभग पूर्ण होने की स्थिति में हैं। चार अन्य गांवों में भी खेल मैदान के लिए काम शुरू होने वाला है। जिले में 24 खेल मैदानों के लिए जगह चिह्नित कर कार्ययोजना शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed