फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth who went for picnic died by drowning in Sukhra canal

पिकनिक मनाने गए युवक की सुखड़ा नहर में डूबकर मौत

Sat, 17 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth who went for picnic died by drowning in Sukhra canal
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरलिया पहाड़ के नीचे स्थित सुखड़ा नहर में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। अन्य लोगों ने युवक को निकालकर परिजनों को सूचना दी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा खुर्द गांव निवासी सूरज मौर्य (30) हलिया थाना क्षेत्र के महुगढ़ समौती गांव स्थित अपने ससुराल में पांच वर्षों से शादी के बाद कुछ जमीन लेकर रहने लगा था। शनिवार दोपहर अन्य युवकों के साथ पिकनिक मनाने के लिए मुरलिया पहाड़ के नीचे पहुंचा। कुछ लोग बाटी चोखा बना रहे थे कि सूरज अकेला स्नान करने के लिए नहर में उतर गया। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। पानी में जाने से वह डूब गया। काफी देर तक सूरज का पता नहीं चलने पर अन्य युवकों ने खोजबीन की। नहर से सूरज को बाहर निकालकर परिजनों को सूचना देते हुए उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक जायसवाल ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed