फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth injured in road accident dies

Mirzapur News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Tue, 04 Apr 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बरडिहा गांव के पास एक सप्ताह पहले गाय को बचाने में बाइक से गिरकर घायल युवक की उपचार के दौरान रविवार को वाराणसी के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सहिरा गांव निवासी मुन्नालाल (35) एक सप्ताह पहले गांव के अपने साथी के साथ किसी काम से बाइक से निकले थे। बाइक उनका साथी चला रहा था। वे बाइक पर पीछे बैठे थे। बाइक बरडिहा गांव के पास पहुंची तो गाय बचाने में पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। मुन्नालाल के सिर में गंभीर चोट आई। उनको प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां से परिजन उनको निजी अस्पताल ले गए। जहां रविवार को उपचार के दौरान मुन्नालाल की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुन्नालाल मजदूरी करते थे। उनसे तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। पिता की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed