फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two sluice gates opened at Sirsi Falls; tourists bathing in the strong current.

Mirzapur News: सिरसी फॉल में दो फाटक खुले, तेज बहाव में नहा रहे पर्यटक

Mon, 14 Sep 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two sluice gates opened at Sirsi Falls; tourists bathing in the strong current.
- फाटक खुलने पर बढ़ जाता है जलस्तर, वायरल वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटेहरा। सिरसी फॉल में दो फाटक खुले होने के बावजूद तेज बवाह के बीच पर्यटकों के नहाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। इसमें कुछ पर्यटक फॉल के दूसरी तरफ स्नान करते दिख रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को डैम के दो फाटक खुले थे। इसके बावजूद कुछ पर्यटक जान जोखिम में डालकर फॉल में उतर गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि फाटक खुलने के बाद पानी का बहाव कभी भी बढ़ाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर अन्य फाटक भी खोले जा सकते हैं। ऐसे में फॉल में स्नान करना हादसे को न्योता देने से कम नहीं है।
विज्ञापन

पर्यटकों के फॉल में उतरने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि अचानक फाटक खोलने की मात्रा बढ़ाई गई तो तेज बहाव की चपेट में आने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने फॉल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और फाटक खुलने के दौरान पर्यटकों को पानी में उतरने से सख्ती से रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed