फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies in unknown vehicle hit, second injured

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 14 Dec 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in unknown vehicle hit, second injured
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के मलुआं गांव के सामने धनरौल नहर पर सोमवार की शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लालपुर लहास निवासी पिंटू (23) अपने साथी संजय (28) के साथ घर से लालगंज थाना क्षेत्र के कंहईपुर में बाइक खरीदने के लिए गया था। वापस लौटते समय बड़े भाई प्रकाश के ससुराल पटेहरा निवासी छोटेलाल विश्वकर्मा के घर चला गया। शाम वहां से रवाना हुआ। तीन किलोमीटर आगे ही दोनों हादसे का शिकार हो गए। इसमें चालक पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने 108 की मदद से दोनों को पटेहरा पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया व संजय को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मई महहने में शादी हुई थी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed