फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies due to drowning in Siddhanath's carpet

Mirzapur News: सिद्धनाथ की दरी में डूबने से युवक की मौत

Thu, 26 Jun 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Siddhanath's carpet
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र स्थित सिद्धनाथ की दरी में बुधवार को नहाते समय डूबने से वाराणसी के एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथी शव लेकर वाराणसी चले गए। बुधवार को रात में परिजन शव लेकर चुनार थाना पहुंचे।
विज्ञापन

वाराणसी के चमाव शिवपुर निवासी अशोक यादव (34) अपने साथियों के साथ सिद्धनाथ की दरी पर पिकनिक मनाने आया था। बारिश होने से इन दिनों दरी पर पानी का बहाव तेज हो गया है। शाम को दरी पर साथियों के साथ नहाते समय अशोक गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके साथ आए युवक पुलिस को सूचना दिए बिना शव को लेकर उसके घर पहुंचे। देर शाम अशोक के परिजन उसका शव को लेकर चुनार थाने पहुंचे। चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि सिद्धनाथ की दरी में डूबने से युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed