फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies after being hit by train while making reels

Mirzapur News: रील्स बनाते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 29 Jul 2024 04:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train while making reels
मिर्जापुर। रील्स बनाने का शौक जानलेवा साबित हो रहा है। कई लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। इसके बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गहरवार गांव के पास शनिवार की शाम रेललाइन पर रील्स बनाते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के लौरिया गांव निवासी 22 वर्षीय सोनू पुत्र गुलाब अपने साथियों के साथ घर से ढाई किमी दूर सिरसी गहरवार गांव पहुंचा। सिरसी गहरवार गांव से होकर नई रेललाइन गई है। जिस पर सिर्फ मालगाड़ी गुजरती है। सोनू अपने साथियों के साथ रेललाइन पर आ रही मालगाड़ी के साथ रील्स बना रहा था। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथियों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि सिरसी गहरवार गांव में दोस्तों के साथ रील्स बनाने समय ट्रेन की चपेट में आने से सोनू की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed