फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   young woman left her in-laws house in Mirzapur and went to her lover house in Mirzapur

UP: घरवालों ने जबरन शादी कराई तो ससुराल छोड़ प्रेमी के घर पहुंची युवती, खुदकुशी की दी धमकी; थाने पहुंचा मामला

Fri, 09 Jan 2026 06:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 09 Jan 2026 06:23 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती का गांव के रिश्तेदारी के लड़के से मेल-जोल बढ़ने पर घरवालों ने उसकी शादी कर दी। इसके बाद युवती ससुराल छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। 

विज्ञापन
young woman left her in-laws house in Mirzapur and went to her lover house in Mirzapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पति का घर छोड़ शुक्रवार को प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां प्रेमी ने घर में रखने से मना किया तो युवती ट्रेन से कटकर जान देने की धमकी देने लगी। इस पर प्रेमी की मां युवती को लेकर राजगढ़ थाने पहुंच गई। तहरीर देकर युवती से छुटकारा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन


क्या है मामला
एक युवती का पड़ोसी के घर रिश्तेदारी में आने वाले वाले एक युवक से प्रेम हो गया। युवक से ज्यादा मेल जोल बढ़ता देखा युवती के पिता ने सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी शादी कर दी। शुक्रवार को युवती ससुराल से सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई। उसके साथ रहने की जिद करने लगी। 
विज्ञापन


इस पर प्रेमी ने उसे अपने घर में रखने से मना कर दिया। इस पर युवती ने गांव के पास से गुजरे रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान देने की बात कहने लगी। इससे प्रेमी की मां घबरा गई और युवती को लेकर सीधे राजगढ़ थाने पहुंच गई। उसने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर युवती से छुटकारा दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दी चेतावनी
राजगढ़ पुलिस ने युवती के माता-पिता को बुलाकर युवती को समझा कर उनके हवाले कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा इस तरह की हरकत हुई तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 


राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली थी। युवती को समझाकर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। युवती ने अब ऐसी गलती नहीं करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed