Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Target to procure 10 e-buses and 25 e-goods vehicles in the district

Mirzapur News: जिले में 10 ई-बस और 25 ई-गुड्स वाहन खरीदने का लक्ष्य

Thu, 19 Nov 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Target to procure 10 e-buses and 25 e-goods vehicles in the district
मिर्जापुर। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 10 ई-बस और 25 ई-गुड्स वाहन खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के कार्यालय में सब्सिडी योजना को लेकर बैठक हुई। इसमें वाहन डीलरों, ट्रक और बस यूनियन के पदाधिकारियों तथा विद्यालय प्रबंधकों को योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि शासन की योजना के तहत दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर अधिकतम पांच हजार और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। गैर सरकारी ई-बस की खरीद पर अधिकतम 20 लाख और ई-गुड्स वाहन पर एक लाख रुपये प्रति वाहन तक अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

सब्सिडी वाहन की एक्स-फैक्ट्री कीमत के निर्धारित प्रतिशत और शासनादेश में तय अधिकतम सीमा के आधार पर मिलेगी। सत्यापन के बाद अनुदान की धनराशि सीधे खरीदार के खाते में भेजी जाएगी। बिना बैटरी वाले वाहन खरीदने पर अनुमन्य सब्सिडी का 50 प्रतिशत ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वाहन डीलरों को योजना का प्रचार-प्रसार करने और संभावित खरीदारों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। बस और ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों से भी सदस्यों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed