फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young ran on the railway line when the train left the bike

ट्रेन आने पर रेलवे लाइन पर बाइक छोड़ कर भागा युवक

Wed, 03 Aug 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 03 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Young ran on the railway line when the train left the bike
stunt biker harsh kukreja famous in facebook
जिगना बारी गेट नंबर 14 सी के पास से रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन आ जाने पर एक युवक अपनी बाइक रेलवे लाइन पर ही छोड़ कर भाग गया। इससे बाइक ट्रेन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर उसके स्वामी का पता करने में जुट गई है। ग्रामीणों की माने तो यह संयोग  था नहीं तो बाइक ट्रेन के इंजन में फंस जाती।
विज्ञापन



जिगना गैपूरा के मध्य जिगना बारी गेट नंबर 14 सी पर बन रहे अंडरग्राउंड ब्रिज के पास ही डाउन लाइन पार कर रहे  बाइक सवार एक युवक मंगलवार की सुबह सामने से आ रही ट्रेन को देख कर बाइक को ट्रैक पर छोड़ कर भाग गया। इससे बाइक ट्रेन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। पटरी किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन स्वामी का पता करने का प्रयास किया लेकिन बाइक सवार का पता नहीं चल सका। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार जब से पुल बन रहा है तब तक इस रास्ते पर आवागमन बंद है। फिर भी ग्रामीण पुल के बगल से बाइक और  साइकल लेकर आते जाते रहते हैं। इसी का नतीजा है कि मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। वाहन स्वामी की खोज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed