फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man who came to in-laws' house was taken hostage and beaten, police freed him

Mirzapur News: ससुराल आए युवक को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने कराया मुक्त

Thu, 11 Jan 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Young man who came to in-laws' house was taken hostage and beaten, police freed him
मड़िहान। थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव के जुड़िया मजरे में सोनभद्र से अपने साथी के साथ ससुराल आए युवक को ससुरालियों ने बंधक बनाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराया।
विज्ञापन


जुड़िया गांव निवासी राम औतार मौर्य ने अपनी पुत्री पिंकी की शादी सोनभद्र निवासी रिंकू के साथ की है। शादी के बाद पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिसके चलते पिंकी 10 माह पूर्व अपने मायके जुड़िया आकर रहने लगी। बुधवार को शाम को पिंकी के पति रिंकू अपने मित्र के साथ जुड़िया स्थित अपने ससुराल आया। आरोप है कि ससुरालियों ने खातिरदारी की। रात 9 बजे के करीब अचानक ससुर व दामाद में झड़प होने के साथ ही गाली गलौच होने लगी। आक्रोशित ससुर और साला दामाद को खंभे से बांधकर उसकी पिटाई करने लगे। शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर मड़िहान थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को मुक्त कराया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बनाया बताया कि मौके पर पुलिस भेजी गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed