फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   young man stabbed to death during wedding procession in mirzapur

Mirzapur News: बरात में आए युवक की चाकू मारकर हत्या, डीजे पर डांस को लेकर हुई थी कहासुनी

Wed, 30 Apr 2025 11:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 30 Apr 2025 11:44 AM IST
सार

Mirzapur Crime News: नागनार हरैया से जोगीनी गांव में आई बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान बीच बचाव कर दोनों पक्ष को शांत कराया गया। इसके बाद दोबारा विवाद हुआ और एक युवक को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
young man stabbed to death during wedding procession in mirzapur
अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागनार हरैया से करमा थाना अंतर्गत जोगीनी गांव में मंगलवार की शाम आई बारात में मारपीट हो गई। जिसमें घरात पक्ष के लोगों ने बरात में आए एक युवक को चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। साथियों द्वारा युवक को मिर्जापुर के राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पहले ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला      
सोनभद्र जनपद के नागनार हरैया गांव से मंगलवार की शाम करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में बारात आई थी। बरातियों से नाचने को लेकर डीजे वालों से विवाद हो गया। किसी तरह दोनों पक्ष को समझाने पर विवाद समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


इसके बाद बरात दरवाजे पर पहुंची, जहां लोग भोजन कर रहे थे। इस बीच डीजे संचालक के कुछ साथी मौके पर पहुंचे और बरात में आए युवकों से कुर्सी पर बैठने को लेकर कहासुनी कर मारपीट करने लगे। जिसमें किसी ने बराती युवक विकास यादव (20) निवासी नागनार हरैया मधुपुर जनपद सोनभद्र के पेट में व सिर में चाकू से वार कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जौनपुर में शर्मनाक घटना: 67 साल के वृद्ध ने पांच साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा


चाकू से हमले के बाद युवक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यह देख हमलावर भाग निकले। बराती घायल को लेकर पास के मिर्जापुर जिले के राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार करते समय युवक की मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया अस्पताल से आई सूचना पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी कार्रवाई सोनभद्र की करमा थाना पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed