फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man's ear severed in the fight

मारपीट में कटा युवक का कान, चार पर मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Jul 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Young man's ear severed in the fight
अहरौरा। जमीन के विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह चार आरोपियों ने धारदार हथियार से एक युवक का बायां कान काट दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित युवक की पत्नी भी मारपीट में घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित सुनील ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह पट्टी कला में स्थित अपने घर के बाहर कोई काम रहा था। इसी दौरान विपक्षी बसंत विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा, पंकज व अनिल लाठी डंडा से उसकी पिटाई करने लगे। देखते ही देखते उसे लोहे की रॉड से उसके बाएं कान पर वार कर दिया। जिससे उसका कान कट कर अलग हो गया। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि पट्टी कला में जमीन संबधित विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई हैं। इस दौरान एक पक्ष के युवक का कान कट गया है। पीड़ित युवक की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed