फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man missing from Varanasi murdered

वाराणसी से लापता युवक की हत्या कर अहरौरा घाटी में फेंका शव

Fri, 20 Nov 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Young man missing from Varanasi murdered
अहरौरा। वाराणसी के साकेत नगर कालोनी से आठ नवंबर को लापता युवक की लाश अहरौरा के हनुमान पहाड़ी के पास छातो गांव की घाटी में क्षत-विक्षत हालत में मिली। बहनोई ने ही हत्या कर लाश को घाटी में ठिकाने लगा दिया। वाराणसी के लंका थाने की पुलिस की सूचना पर अहरौरा पुलिस ने गुरुवार की शाम लाश को बरामद किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आठ नवंबर को वाराणसी के साकेत नगर कालोनी, थाना लंका निवासी आलोक कुमार राय (25) बहनोई के बुलावे पर दावत के लिए घर से निकला। लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। 11 नवंबर को उसके परिजन ने लंका थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। इस पर 12 नवंबर को धनतेरस के दिन पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी युवक का पता नहीं चला तो वाराणसी क्राइम ब्रांच की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस संबंध में शक की सुई बहनोई पर टिकी तो पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया। अहरौरा एसओ राजेश चौबे ने बताया कि वाराणसी में पूछताछ में आरोपी अविनाश राय ने हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर हनुमान पहाड़ी के विपरीत स्थित छातो गांव से सटी घाटी से बोरे में भरा हुआ युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

साथियों के साथ मिलकर की हत्या
अहरौरा। पुलिस ने बताया कि वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र निवासी आरोपी बहनोई अविनाश राय ने आठ नवंबर को आलोक को घर बुलाया। उसके आने पर अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिर लाश को ठिकाने लगाने के लिए हाथ और पैर काट कर अलग कर दिया। शव को बोरी में भरकर टेंपो से 40 किलोमीटर दूर अहरौरा घाटी में पहुंचे। घाटी में शव फेंककर चले गए। स्थानीय पुलिस की माने तो हत्या की वारदात में उसके अन्य साथी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed