फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man missing after dispute in in-laws' house, missing report filed

Mirzapur News: ससुराल में विवाद के बाद युवक लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 Oct 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Young man missing after dispute in in-laws' house, missing report filed
जिगना। विवाद होने पर ससुराल में पत्नी, बच्चे व बाइक छोड़कर पैदल निकले युवक के लापता होने पर शनिवार को पिता ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को लापता राजेश के कपड़े व चप्पल कुशहा रोड स्थित शराब की दुकान के पास से मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर हंसवार गांव निवासी राजेश कुमार बिंद (26) पुत्र जयराम बिंद का 27 सितंबर को किसी बात को लेकर पत्नी अनुराधा से विवाद हुआ। राजेश ने पत्नी अनुराधा व उसके चार माह के पुत्र को उसके मायके ग्राम मुराजपुर में पहुंचा कर वहीं बाइक खड़ी करके चाबी भी फेंक दी। वहां से पैदल ही निकल गया। अनुराधा ने पति व ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने 28 सितंबर को जयराम बिंद, उसके एक पुत्र व अनुराधा के भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया। शनिवार को सुबह राजेश कुमार के पिता जयराम बिंद ने थाने में सूचना दी कि उसका पुत्र लापता है। उसका कपड़ा व चप्पल कुशहा रोड स्थित शराब की दुकान के पास पड़ा है। उसने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए ससुराल वालों पर शक जताया है। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। एक आदमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसी कैमरा खंगाल कर राजेश का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो कपड़ा, चप्पल व पैंट मिला है, उसकी पत्नी के अनुसार उस दिन यह कपड़ा राजेश नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed