{"_id":"6a06e27712c9b5bf11032d9f","slug":"young-man-killed-after-being-hit-by-unidentified-vehicle-companion-injured-in-mirzapur-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल; परिवार में मचा कोहराम
Fri, 15 May 2026 02:38 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 15 May 2026 02:38 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले के अहरौरा के दुर्गा जी पहाड़ के पास शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। वाराणसी से लौटते समय बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेच में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह पट्टी कला स्थित दुर्गा जी पहाड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक रोशन विश्वकर्मा की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
सोनभद्र के सरौली रॉबर्ट्सगंज निवासी रोशन विश्वकर्मा (32) अपने साथी सुंदरम के साथ वाराणसी से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही पट्टी कला दुर्गा जी पहाड़ के पास पहुंचा कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में घटनास्थल पर ही रोशन विश्वकर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने मौत की पुष्टि की। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायल सुंदरम को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। घायल युवक को उपचार के लिए भिजवा दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश कराई जा रही है।