{"_id":"6a63c72401cac237d505a6ee","slug":"young-man-hangs-himself-to-death-in-kanshiram-residential-colony-mirzapur-news-c-20-1-vns1073-1478570-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कांशीराम आवासीय काॅलोनी में युवक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कांशीराम आवासीय काॅलोनी में युवक ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
चुनार। चुनार थाना क्षेत्र के सेटेलमेंट एरिया मुहल्ले स्थित कांशीराम आवासीय काॅलोनी में बृहस्पतिवार की रात रजनीश कुमार (21) ने पंखे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी।
रजनीश बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह परिजनों ने उसे जगाने के लिए आवाज दी।
जवाब न मिलने पर दरवाजे को धक्का दिया, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद खिड़की से देखा तो फंदे के सहारे लटका हुआ था। युवक के बड़े भाई नवनीत ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर विधिक प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़े भाई ने बताया कि रजनीश अवसाद में था। वह बृहस्पतिवार की रात कमरे में सोने गया था और शुक्रवार सुबह फंदे से लटका मिला। वह स्टेशन पर चाय बेचने का काम करता था। संवाद