फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man drowns in check dam after slipping, dies

Mirzapur News: पैर फिसलने से युवक चेकडैम में डूबा, मौत

Mon, 07 Jul 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Young man drowns in check dam after slipping, dies
लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव के पास बरदहिया घाट पर स्थित चेकडैम से पैर फिसलने से एक युवक शनिवार की शाम को गहरे पानी में डूब गया। काफी खोजबीन करने पर रात दो बजे घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर उसका शव मिला।
विज्ञापन

तेंदुआ कलां निवासी विजय उर्फ रामयज्ञ (28) शनिवार को बरदहिया घाट स्थित चेकडैम पर भैंस चरा रहा था। शाम छह बजे घर लौटते समय उसका पैर फिसलकर चेकडैम के गहरे पानी में गिर गया। उसी दौरान तेज बारिश के कारण वह बहता चला गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बहता देखकर घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर परिजन और लहंगपुर चौकी प्रभारी विजय कुमार राय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव देर रात करीब दो बजे बरदहिया घाट से एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया। वृद्ध पिता, पत्नी, बेटा और दो बेटियां विजय के शव से लिपटकर विलाप करती रहीं। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया चेकडैम में फिसलकर गिरने से डूबकर एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed