फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   young man drank poison after complaint to police for expressing love in Mirzapur

प्यार का इजहार पड़ा महंगा: युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर, युवक ने पी लिया कीटनाशक; पहुंचा अस्पताल

Tue, 20 Aug 2024 06:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Aug 2024 06:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक युवक पर युवती से प्यार का इजहार करना भारी पड़ गया। युवकी के पिता ने युवक के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर दे दी। इसकी जानकारी होने पर युवक ने कीटनाशक पी लिया। 

विज्ञापन
young man drank poison after complaint to police for expressing love in Mirzapur
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक द्वारा गांव के ही युवती से प्रेम का इजहार करने पर लड़की के पिता ने राजगढ़ थाने में तहरीर दी। तहरीर दिए जाने की जानकारी होते ही युवक ने विषाक्त (जहरीला) पदार्थ का सेवन करर लिया। इससे वह अचेत हो गया। जानकारी होने पर परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


यह है मामला
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक गांव के ही एक युवती से प्रेम करता है। उसके पिता लड़की से युवक की शादी करने को तैयार हो गए। इसके बाद युवक लड़की पर दबाव बनाने लगा। इसकी शिकायत लड़की ने परिजनों से की। इस पर लड़की के पिता ने राजगढ़ थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दे दी।  
विज्ञापन


इधर, तहरीर की जानकारी होते ही युवक ने घर में रखा कीटनाशक पीकर बाइक लेकर इंदिरानगर गांव के पास बरगद के पेड़ के नीचे पहुंच गया। वहां वह अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने अचेतावस्था में युवक को देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा उसे राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा तहरीर दी गई है। उपनिरीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed