{"_id":"66dfd98dc63bada99c04b88a","slug":"young-man-died-of-electric-shock-after-cooler-on-after-practicing-yoga-in-mirzapur-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: योगाभ्यास के बाद कूलर चलाने पहुंचा युवक, करंट की चपेट में आने से हुई मौत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: योगाभ्यास के बाद कूलर चलाने पहुंचा युवक, करंट की चपेट में आने से हुई मौत; परिवार में मचा कोहराम
Tue, 10 Sep 2024 11:20 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:20 AM IST
सार
मिर्जापुर जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां योगाभ्यास के बाद एक युवक ने पसीना सुखाने के लिए कूलर चलाया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के ऊंचडीह गांव में मंगलवार की सुबह योगाभ्यास के बाद कूलर चलाने गए युवक की करंट की चपेट मे आने से मौत हो गई। मौत से परिवार मे कोहराम मच गया। घरवालों की चीख- पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
यह है मामला
गांव निवासी गणेश यादव (35) पुत्र स्व. संतोष कुमार यादव मंगलवार की भोर में योगाभ्यास करने के बाद पसीना सुखाने के लिए घर में कूलर चलाने गए। इस दौरान कूलर में करंट आ गया। जिसके चपेट में आ गए। उसने मां बचाओ की आवाज लगाई। शोर सुन कर परिजन दौड़ कर पहुंचे और तार काट कर करंट की चपेट से हटाया।
विज्ञापन
इसके बाद पहले प्राइवेट चिकित्सक के पास फिर मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही मां चमेलादेवी, पत्नी कुसुम देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पिता की मौत से अनजान दो वर्ष का पुत्र कार्तिकेय मां को रोता देख बिलख रहा।
विज्ञापन
मृतक दो भाई में छोटा था। घर पर रह कर किसानी करता था। बड़ा भाई योगेश यादव बाहर रहता है। प्रधान प्रतिनिधि जयशंकर मिश्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि कूलर चलाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हुई। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।