फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man commits suicide by hanging himself from a trap

Mirzapur News: फंदे से लटक कर युवक ने दी जान

Mon, 08 Apr 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself from a trap
लालगंज। थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में शनिवार की रात युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन घर लौटे तो वह कमरे के अंदर फंदे पर लटका दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेे लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी विसुंदर (20) पुत्र भारत तीन भाइयों में छोटा था। वह अपने माता-पिता के साथ अलग रहता था। शनिवार की रात माता-पिता पड़ोस में आयोजित तेरहवीं में गए थे। इस दौरान विसुंदर ने कमरे के अंदर बड़ेर के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। रात में परिजन घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। झरोखे से देखा तो विसुंदर फंदे पर लटका था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आने पर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष लालगंज अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed