फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man commits suicide by hanging from a trap

Mirzapur News: फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

Thu, 04 Jan 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging from a trap
जमालपुर। डवक चौकी क्षेत्र के डोहरी गांव में मंगलवार को देर रात एक युवक किसी बात से नाराज होकर पंखे के सहारे फंदे पर लटक गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने और दरवाजा नहीं खुलने पर पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी मुकेश विश्वकर्मा (23) पुत्र घनश्याम विश्वकर्मा रामनगर में रहकर मोटर गैरेज में वेल्डिंग का कार्य करता था। वह मंगवार की रात किसी बात से नाराज होकर कमरे में रखी दो चौकियों को खड़ी कर उस पर चढ़कर पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। रात में कमरा काफी देर तक बंद रहने पर परिजनों ने दरवाजे के पास जाकर उसे आवाज लगाई, परंतु दरवाजा नहीं खुला। अंदर से कोई आवाज भी नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने झरोखे से देखा तो मुकेश पंखे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। मुकेश के भाई अनिल विश्वकर्मा ने फोन कर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक के शव को नीचे उतारवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकेश दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी मां निर्मला और पिता घनश्याम का रो-रोकर हाल बेहाल है। मुकेश के पिता दिव्यांग हैं। थानाध्यक्ष रामनारायन पासी ने बताया कि फंदे पर लटक कर युवक की मौत होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed