फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man caught stealing bridge construction material

Mirzapur News: पुल की निर्माण सामग्री चोरी करते पकड़ा गया युवक

Thu, 31 Aug 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Young man caught stealing bridge construction material
अहरौरा। क्षेत्र के वन इमलिया गांव स्थित बरही नदी पर निर्माणाधीन पुल की निर्माण सामग्री चोरी से छोटे मैजिक वाहन में लादकर ले जा रहे एक व्यक्ति को कर्मचारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मौके का फायदा उठाकर उसका साथी भाग गया। राज्य सेतु निगम के अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वन इमिलिया गांव के बरही नदी पर 18 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से 305 मीटर लंबा पुल व दोनों तरफ दो-दो सौ मीटर लंबे एप्रोच मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन पुल की निर्माण सामग्री लोहे की सरिया एंगल आदि सामान कार्यदायी संस्था राज्य सेतु निगम द्वारा निर्माण स्थल पर रखकर स्टोर किया गया है। मंगलवार की रात मौका पाकर दो युवकों ने तीन गर्डर, चार एंगल व डेढ़ क्विंटल सरिया छोटे मैजिक वाहन पर लादकर ले जाने लगे। तभी आहट पाकर पास में ही मौजूद राज्य सेतु निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चोरी करने वालों को पकड़ने का प्रयास किया। घटनास्थल से ही एक आरोपी रमाशंकर निवासी चुनार को पकड़ा गया। दूसरा आरोपी मौका पाकर भाग गया। पकड़े गए आरोपी को चोरी के सामान के साथ पुलिस को सौंप दिया गया। बुधवार को पुलिस ने राज्य सेतु निगम के अवर अभियंता रियाज हुसैन की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि राज्य सेतु निगम के अवर अभियंता की तहरीर पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से चोरी का सरिया, एंगल आदि सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed