फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   yooke se laute chaar kee riport aaee nigetiv, any aath kee riport aaee paajitiv

यूके से लौटे चार की रिपोर्ट आई निगेटिव, अन्य आठ की रिपोर्ट आई पाजिटिव

Sun, 27 Dec 2020 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
yooke se laute chaar kee riport aaee nigetiv, any aath kee riport aaee paajitiv
मिर्जापुर। यूके से जिले में लौटे पांच लोगों में चार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में लगातार 175वें दिन शनिवार को पांच महिला समेत आठ की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिला। 10 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। आठ पॉजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 382 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 196 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 143 है। एक मरीज आईसोलेशन और 53 होम आईसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि मिर्जापुर में यूके से अब तक सात लोग लौटे हैं। इसमें एक पुरुष जो 26 नवंबर को लौटा है। उसका 28 दिन पूरा हो गया है। उसके अंदर कोई लक्षण नहीं है। दूसरा वाराणसी में है। वो 17 दिसंबर को लौटा है। वाराणसी स्वासथ्य विभाग को उसके बारे में अवगत कराया गया है। बृहस्पतिवार को चार और शुक्रवार को एक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। एक ही परिवार के चार का सैंपल निगेटिव आया है। शनिवार को दो हजार 59 की रिपोर्ट आई। इसमें पांच महिला समेत आठ पाजिटिव मिले है। पाजिटिव पाए गए लोगों में मिशन कंपाउड से एक महिला व एक पुरुष, नदिहार बाहार राजगढ़ से एक महिला, धनसिरिया एक महिला, मांधातापुर से एक महिला, भौरही चुनार से एक महिला, मुजेहरा चील्ह से एक पुरुष जिगना से एक पुरुष है। 10 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 52 हजार 329 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 49 हजार 848 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 481 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 44 हजार 823 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 51 हाट स्पाट है। इसमें 38 ग्रामीण और 13 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन

......................................................................................
.......................
मिर्जापुर-
कुल केस-3382
आईसोलेशन- एक
होम आईसोलेशन- 53
स्वस्थ हुए- 10
एक्टिव केस-143
कुल मौत-43
नए रोगी- आठ
हाट स्पाट- 51
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed