फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   yog programme mirzapur

बच्चों और दिव्यांगों ने की योग की शानदार प्रस्तुति

Thu, 16 Jan 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
yog programme mirzapur
योगा फिजिक एसोसिएशन की ओर से 24वें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न मुद्राओं में प्रतिभाग? - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। योगा फिजिक एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश की ओर से नगर के बसही स्थित एक स्कूल परिसर में चल रहे तीन दिवसीय 24वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का मंगलवार की रात समापन हुआ। कार्यक्रम में तीन दिनों 24 प्रदेशों से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न मुद्राओं में योग का प्रदर्शन किया। जिसे देखकर लोगों ने दांतो तले अंगुली दबा ली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 24 राज्यों से आए प्रतिभागियों ने आठ आयु वर्गो में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें आठ वर्ष से लेकर 50 वर्ष से अधिक के प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शारीरिक और मानसिक दिव्यांग प्रतिभागियों ने प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में आठ विभिन्न आयू वर्ग में प्रतियोगिता हुई। इसमें आठ वर्ष तक, आठ से 13 वर्ष, 13 से 18 तक, 18 से 21 वर्ष, 21 से 25 वर्ष, 25 से 35 वर्ष, 35 से 50 वर्ष, 50 से ऊपर के प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें 13 वर्ष आयू वर्ष में उत्तर प्रदेश से श्रेया को गोल्ड मेडल मिला। दिव्यांग में मनिपुर प्रथम, असम द्वितीय और यूपी की टीम तीसरे स्थान पर रही। दिव्यांग प्रतिभागियों मेें मनिपुर के बोबो सिंह को गोल्ड मेडल मिला। समापन पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व विशिष्ट अतिथि उर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, अरुन प्रकाश, प्रदीप मिश्रा, प्रवीण शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में 24 राज्यों से 700 प्रतिभागी आए थे। इसमें मनिपुर, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड, त्रिपुरा, बिहार, यूपी, तमिलनाडू, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, नागालैंड, मेघालय, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, हिमांचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश आदि राज्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed