फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wrestling match at Bhilgaur Shivalaya Ghat; Arvind wins bout

Mirzapur News: भिलगौर शिवालय घाट पर दंगल, अरविंद ने जीती 51 हजार की इनामी कुश्ती

Sun, 27 Sep 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Wrestling match at Bhilgaur Shivalaya Ghat; Arvind wins bout
छानबे क्षेत्र के भिलगौर ​स्थित शिवालय घाट में कुस्ती दंगल प्रतियोगिता में दांव- पेंच आज़माते पह - फोटो : Archive
धोबीपाट दांव से जौनपुर के निगम पहलवान को चित किया, एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने
विज्ञापन

की जोर आजमाइश
जिगना। भादो पूर्णमासी दंगल समिति गौरा की ओर से शनिवार को छानबे क्षेत्र के भिलगौर शिवालय घाट अखाड़े पर कुश्ती में प्रयागराज के पहलवान अरविंद तिवारी ने जौनपुर के निगम पहलवान को धोबीपाट दांव से चित कर 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती अपने नाम की।

वाराणसी के गोपी पहलवान ने अयोध्या के बजरंगी पहलवान को पटकनी दी। दंगल में एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने जोरदार जोर आजमाइश की। मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली और एमएलसी प्रतिनिधि प्रेम बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और पहलवानों का परिचय लेकर दंगल का शुभारंभ किया। निर्णायक राज बहादुर सिंह और माता प्रसाद सिंह रहे। संचालन चंद्रशेखर सिंह बंटी और पिंटू सिंह ने किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। दंगल के बाद भव्य गंगा आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed