फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wrestling competition dominated by wrestlers of Mirzapur

कुश्ती प्रतियोगिता में मिर्जापुर के पहलवानों का रहा दबदबा

Wed, 20 Oct 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wrestling competition dominated by wrestlers of Mirzapur
मंडलायुक्त कमीशनर योगेश्वर राम मिश्रा पहलवानों का हाथ मिलवाते हुए साथ में पूर्व पुलिस महानिदेश? - फोटो : MIRZAPUR
कछवां। नगर पंचायत के सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान के मंगला राय अखाड़े पर मंगलवार को मंगला राय स्मारक कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन मिर्जापुर के पहलवानों का दबदबा रहा। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन 50 जोड़ी कुश्ती लड़ी गई। इस दौरान पहलवानों ने अपने दांवपेंच से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहली कुश्ती 57 किलो भार वर्ग में अजय कुमार मिर्जापुर व बजरंगी यादव वाराणसी के बीच हुई। अजय कुमार ने बजरंगी यादव को काला जंग दांव मारकर चित कर दिया। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कुश्ती के शिरोमणि रहे मंगला राय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर व पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रारंभ कराई। पूर्व डीजी राम नारायण सिंह ने मंडलायुक्त के सिर पर पगड़ी बांधकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पहली कुश्ती 57 किलो भार वर्ग में अजय कुमार कछवां, मिर्जापुर व बजरंगी यादव वाराणसी के बीच हुई। 18 सेकेंड में ही अजय कुमार ने वाराणसी के बजरंगी यादव को काला जंग दांव मारकर चित कर दिया। दूसरी कुश्ती सुंदरम वाराणसी और मिर्जापुर के राज यादव के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने दमखम का प्रदर्शन किया। वाराणसी के सुंदरम ने भारद्वाज पकड़ से प्वाइंट हासिल कर जीत दर्ज की। तीसरी कुश्ती जैतिन यादव भदोही और शिवचंद यादव मिर्जापुर के बीच खेली गई। इसमें मिर्जापुर के शिवचंद यादव ने जैतिन यादव को दोहरी पट दांव मारकर चित कर दिया। चौथा मुकाबला विश्व रतन पांडे कछवां, मिर्जापुर और शुभम यादव मिर्जापुर के बीच हुई। इसमें विश्व रतन पांडे ने एकहरी पट दांव के जरिये अधिक प्वाइंट हासिल करके जीत दर्ज की। पांचवीं कुश्ती अशोक कुमार यादव मिर्जापुर व विशाल यादव वाराणसी के बीच हुई। इस मुकाबले में जमकर दांवपेंच का इस्तेमाल हुआ। विशाल यादव ने बाहर पट दांव लगाकर मिर्जापुर के पहलवान को चित कर दिया। प्रतियोगिता का संचालन सुरेंद्र सिंह पटेल ने किया। रेफरी की भूमिका में अशोक सोनकर, धीरज यादव, रामनरेश यादव, रोशन लाल, राम सजन यादव, अजीत खत्री रहे। मुख्य अतिथि के साथ उत्तर प्रदेश केसरी मनोहर यादव, घनश्याम सिंह, हरिमोहन सिंह पप्पू, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed