{"_id":"6af4bda9472c39103c072054","slug":"cleaning-of-the-ghats-remains-incomplete-barricading-and-security-arrangements-are-also-yet-to-be-put-in-place-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-164776-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: घाटों की सफाई अधूरी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम भी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: घाटों की सफाई अधूरी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम भी बाकी
विज्ञापन
नगर के सुंदरघाट पर जमा सिल्ट व गंदगी, संवाद
मिर्जापुर। छठ पूजा नजदीक है, लेकिन गंगा घाटों पर तैयारियां अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। नगर के सुंदरघाट, ओलियर घाट और नारघाट पर सफाई अधूरी है। कई जगह सीढ़ियों पर सिल्ट और गंदगी जमा है। वहीं, घाटों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम भी बाकी हैं। ऐसे में छठ पूजा के दौरान गंगा में उतरने वाली व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। दूसरी ओर फतहां और बरियाघाट पर सफाई के साथ सजावट का काम शुरू हो गया है।
नगर के फतहां और बरियाघाट पर नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई कराई जा रही है। घाटों की दीवारों पर मोर, फूल और दीपक के रंगीन चित्र बनाए जा रहे हैं। आकर्षक रंगोली से भी घाटों को सजाया जा रहा है। इसके उलट सुंदरघाट और ओलियर घाट पर अब तक समुचित सफाई नहीं हुई है। ओलियर घाट पर ऊपर से नीचे तक सिल्ट की मोटी परत जमी हुई है। नारघाट पर भी सिल्ट और गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती है।
कल से घाटों पर उमड़ेगी व्रती महिलाओं की भीड़
छठ पूजा के लिए 13 नवंबर से गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगेगी। शाम के अर्घ्य के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और उनके परिजन घाटों पर पहुंचेंगे। इसके बावजूद कई स्थानों पर अब तक बैरिकेडिंग और सुरक्षा संबंधी इंतजाम पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
ईओ ने किया घाटों का निरीक्षण
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने फतहां, बरियाघाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया। जहां कमियां मिलीं, वहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और काम युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया।
विंध्याचल के घाटों पर भी सिल्ट और गंदगी
विंध्याचल।
छठ पूजा को लेकर विंध्याचल के गंगा घाटों पर भी तैयारियां अपेक्षित गति से नहीं हो रही हैं। यहां के घाटों पर सिल्ट और गंदगी जमा है। श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है।
अदवा नदी घाट पर तैयारियां तेज
हलिया। आगामी छठ पूजा को लेकर अदवा नदी घाट पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ के नेतृत्व में जेसीबी से घाट की साफ-सफाई और समतलीकरण कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट, पंडाल, कुर्सियां और प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए भी स्थान तैयार कराया जा रहा है। शिव बाबू सेठ ने बताया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जा रही हैं।
वर्जन--
गंगा घाटों की साफ-सफाई शुरू करा दी गई है। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। 24 घंटे के अंदर सफाई पूरी करा दी जाएगी। बृहस्पतिवार की शाम तक बैरिकेडिंग भी करा दी जाएगी।-- जी लाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
नगर के फतहां और बरियाघाट पर नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई कराई जा रही है। घाटों की दीवारों पर मोर, फूल और दीपक के रंगीन चित्र बनाए जा रहे हैं। आकर्षक रंगोली से भी घाटों को सजाया जा रहा है। इसके उलट सुंदरघाट और ओलियर घाट पर अब तक समुचित सफाई नहीं हुई है। ओलियर घाट पर ऊपर से नीचे तक सिल्ट की मोटी परत जमी हुई है। नारघाट पर भी सिल्ट और गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
कल से घाटों पर उमड़ेगी व्रती महिलाओं की भीड़
छठ पूजा के लिए 13 नवंबर से गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगेगी। शाम के अर्घ्य के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और उनके परिजन घाटों पर पहुंचेंगे। इसके बावजूद कई स्थानों पर अब तक बैरिकेडिंग और सुरक्षा संबंधी इंतजाम पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
ईओ ने किया घाटों का निरीक्षण
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने फतहां, बरियाघाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया। जहां कमियां मिलीं, वहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और काम युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया।
विंध्याचल के घाटों पर भी सिल्ट और गंदगी
विंध्याचल।
छठ पूजा को लेकर विंध्याचल के गंगा घाटों पर भी तैयारियां अपेक्षित गति से नहीं हो रही हैं। यहां के घाटों पर सिल्ट और गंदगी जमा है। श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है।
अदवा नदी घाट पर तैयारियां तेज
हलिया। आगामी छठ पूजा को लेकर अदवा नदी घाट पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ के नेतृत्व में जेसीबी से घाट की साफ-सफाई और समतलीकरण कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट, पंडाल, कुर्सियां और प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए भी स्थान तैयार कराया जा रहा है। शिव बाबू सेठ ने बताया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जा रही हैं।
वर्जन
गंगा घाटों की साफ-सफाई शुरू करा दी गई है। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। 24 घंटे के अंदर सफाई पूरी करा दी जाएगी। बृहस्पतिवार की शाम तक बैरिकेडिंग भी करा दी जाएगी।
