{"_id":"5ed688658ebc3e907664bdad","slug":"wounded-killed-in-fighting-in-ground-dispute-mirzapur-news-vns527903791","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में मारपीट में घायल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में मारपीट में घायल की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। थाना क्षेत्र के चेहरा गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष से एक और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए पीएचसी ले गई। वहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
चेहरा गांव निवासी मुंशी गिरी के घर के पास उनके पटिदार निर्माण कार्य करा रहे थे। मुंशी गिरी के पुत्र 18 वर्षीय अंकित ने उसे अपनी जमीन बताते हुए निर्माण कार्य करने से रोका। इस पर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से 18 वर्षीय अंकित पुत्र मुंशी गिरी और दूसरे पक्ष से लल्लू गिरी के पुत्र 24 वर्षीय आनंद गिरी और 26 वर्षीय सत्येंद्र गिरी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस दोनों पक्षों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इसमें गंभीर रूप से घायल अंकित को मंडलीय अस्पताल और वहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चार-चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। ट्रामा सेंटर में शाम को अंकित की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया था। युवक की मौत होने पर धारा बढ़ा कर कार्रवाई की जाएगी।