{"_id":"58cc356a4f1c1bba3032a231","slug":"wounded-in-tiger-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में बाघ के हमले में अधेड़ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में बाघ के हमले में अधेड़ जख्मी
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान क्षेत्र के शिष्टाकला महुवारी गांव में शुक्रवार की दोपहर एक बाघ के आ जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण लाठी आदि लेकर उसे भगाने पहुंचे तो उसने हमला बोल दिया। उसके हमले में सेवालाल (58) घायल हो गए। बाद में बाघ फिर अरहर के खेत में घुस गया। वन विभाग के अधिकारियों ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। रेंजर ने पदचिह्न और जानवर को देखकर देखकर उसके बाघ होने की पुष्टि की। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त हैं।
शुक्रवार की दोपहर शिष्टा कला गांव के प्राथमिक विद्यालय के कुछ बच्चों ने स्कूल के बाहर अरहर के खेत में बाघ को देखा तो शिक्षक साकेत बिहारी पांडेय को इसकी सूचना दी। शिक्षक भी उनके साथ वहां गए और बाघ को देखा तो ग्रामीणों को इसके बारे में बताया। बच्चों को तत्काल घर भेजा। इसके बाद लाठी-डंडे से लैस होकर ग्रामीण खेत के पास पहुंचे। तभी बाघ ने ग्राम प्रधान बच्चेलाल के चाचा सेवालाल (58) पर हमला बोल दिया और उनके चेहरा नोच लिया।
ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ फिर खेतों में घुस गया। लोगों की सूचना सीओ मड़िहान केपी सिंह, पड़री के रेंजर आशु पाठक व मड़िहान के रेंजर आरसी पाठक, विंढमफाल के आरपी यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।