फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   worship continued till late night in ma vindhyavasini in mirzapur

मां विंध्यवासिनी दरबार में देर रात तक चलता रहा दर्शन पूजन

Tue, 30 Jun 2020 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
worship continued till late night in ma vindhyavasini in mirzapur
विंध्याचल। आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी माता का दरबार सोमवार को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। दूसरे दिन मंगलवार की मंगला आरती के पश्चात दर्शन पूजन के लिए निरंतर श्रद्धालु पहुंचते रहे। गाइड लाइन के अनुसार सोमवार की सुबह आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। मंगला आरती शृंगार के पश्चात मंगलवार को आम श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग पालन एवं थर्मल स्कैनिंग करने के उपरांत मां विंध्यवासिनी मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा था।
विज्ञापन

भक्त गंगा स्नान करने के बाद विंध्य धाम की गलियों में सजी दुकानों पर नारियल चुनरी प्रसाद लेकर कतार में खड़े होकर मां के जयकारे लगाते देखे गए। किसी ने झांकी तो किसी ने गर्भ गृह में पहुंच कर मां की आराधना पूजन कर अपने अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात मां विंध्यवासिनी माता प्रांगण में समस्त देवी देवताओं की परिक्रमा करते हुए हवन कुंड में आहुति दी। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन एवं श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी मंत्री भानु पाठक सहित कार्यकारिणी सदस्य भक्तों की सेवा में तत्पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed