फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Workers will be given work as per need: Kamaljeet

जरूरत के हिसाब से श्रमिकों को दिया जाएगा काम : कमलजीत

Tue, 09 Jan 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Workers will be given work as per need: Kamaljeet
मिर्जापुर। विकासखंड छानबे क्षेत्र में ग्राम पंचायत बिहसडाखुर्द के राजस्व ग्राम यादवपुर स्थित कंगला शिव मंदिर के पास भूमि संरक्षण विभाग की ओर से जेसीबी मशीन से तैयार कराए जा रहे अमृत सरोवर तालाब को लेकर अमर उजाला में छपी ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर भूमि संरक्षण अधिकारी ने सोमवार को छानबे क्षेत्र के यादवपुर और बघेड़ाखुर्द गांव में बन रहे अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह ने गांव के श्रमिकों से भी बातचीत की। उन्होंने बताया अमृत सरोवर के निर्माण के लिए शासनादेश के मुताबिक मशीनों का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा तालाब निर्माण में कई ऐसे कार्य हैं जिसमें श्रमिकों की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा जरूरत के हिसाब से श्रमिकों को कार्य दिया जाएगा। ज्ञात हो कि जेसीबी से हो रहे तालाब निर्माण का रविवार को श्रमिकों और ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया था। श्रमिकों का कहना था कि ठंड के दिनों में जहां श्रमिकों को कार्य नहीं मिल रहा है वहीं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा मजदूरों से कार्य पर न कराकर मशीनों से कार्य कराया जा रहा है। भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया जल संरक्षण के उद्देश्य से 8.50 लाख रुपये की लागत से छानबे क्षेत्र के यादवपुर एवं बघेड़ाखुर्द में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। अमृत सरोवर के चारों तरफ भीटे की लाइनिंग आदि कार्य कराए जाएंगे। साथ ही इंटरलॉकिंग आदि का कार्य कराया जाएगा। इसमें क्षेत्र के श्रमिकों को रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed