फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Workers Urged to Gear Up for 2027 Elections; Strategic Blueprint Drafted at BJP Mandal Meeting

Mirzapur News: 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता, भाजपा मंडल की बैठक में बना रणनीति का खाका

Fri, 08 May 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Workers Urged to Gear Up for 2027 Elections; Strategic Blueprint Drafted at BJP Mandal Meeting
बेलहर गांव में तीन राज्यों में पार्टी की हुई जीत पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।-सोशल मीडिया
अदलहाट। बेलहर गांव स्थित मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल के आवास पर बृहस्पतिवार को भाजपा अदलहाट मंडल की मासिक बैठक हुई। बैठक में संगठन की ओर से तय कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। साथ ही पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष चिंतामणि मौर्य ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर डबल इंजन सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने संगठन की ओर से मासिक मंडल बैठक, शक्ति केंद्र बैठक, बूथ बैठक तथा ‘मन की बात’ सुनने के कार्यक्रम को नियमित रूप से आयोजित करने का निर्देश दिए। जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए इसे प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बताया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed