फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker's death under suspicious circumstances, two days before the corona vaccine was applied

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, दो दिन पहले लगा था कोरोना का टीका

Wed, 17 Mar 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Worker's death under suspicious circumstances, two days before the corona vaccine was applied
मिर्जापुर। लालगंज थानाक्षेत्र के बहुती बसईटा गांव निवासी मजदूर की बुधवार की सुबह मंडलीय अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पत्नी का आरोप है कि दो दिन पहले उसे कोरोना का टीका लगा था। इसके बाद उसके पति की तबीयत खराब हुई। उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई, जहां डाक्टर को दिखाने के बाद दवा खाने से पहले एक उल्टी हुई और उसकी मौत हो गई। कोरोना टीका लगने के कारण युवक की मौत के आरोप पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

लालगंज थानाक्षेत्र के बहुती बसईटा गांव निवासी लालमणि (38) पुत्र ननकू को 15 मार्च को लालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का टीका लगा था। बुधवार की सुबह लालमणि की तबीयत खराब होने पर पत्नी मीरा देवी उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई। जहां डॉ. प्रदीप कुमार ने शरीर में दर्द आदि की समस्या बताने पर दवा लिखी। दवा खिलाने से पहले मीरा ने पति को बिस्किट खिलाया, तभी उसे उल्टी हुई। उल्टी होने के बाद लालमणि की मौत हो गई। पत्नी का दावा है कि उसके पति को कोई समस्या नहीं थी। उसने बताया कि 15 मार्च को आशा बहुती अस्पताल लेकर गई। वहां उसे और उसके पति को सिर्फ आधार कार्ड के जरिए कोरोना का टीका लगाया था। टीका लगने के बाद से तबीयत खराब हुई है। शरीर में दर्द था, ऐंठन हो रही थी और सुस्ती बनी थी। मंडलीय अस्पताल में डाक्टर को दिखाए। डाक्टर ने दवा दी। दवा खिलाने से पहले उल्टी हुई और उसके पति की मौत हो गई। महिला अस्पताल में पति के शव को लेकर रोती बिलखती रही। कोरोना से टीका लगने के बाद मौत होने की आशंका पर एसआईसी डॉ. कमल कुमार मौके पर पहुंचे। सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed