फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker dies due to electric shock while painting

Mirzapur News: पेंट करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

Tue, 05 Mar 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to electric shock while painting
जिगना। थाना क्षेत्र के कोलेपुर गांव में बनी पानी टंकी की पेंटिंग करते समय सोमवार को हाई वोल्ट करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर पहले ही दिन काम करने गया था।
विज्ञापन

गांव निवासी जयदीप कुमार (18) पुत्र अमरजीत सोमवार को हंसवार में जल निगम द्वारा बनवाई गई टंकी की पेंटिंग कर रहा था। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जयदीप बगल से गुजरी 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। काम कर रहे बाकी मजदूर उसे बिहसड़ा स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता दिल्ली नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बड़ा भाई ज्ञानचंद गांव में ही डेकोरेशन का काम करता है। जयदीप प्रयागराज के किसी स्कूल से आईटीआई कर रहा था। सोमवार को पहले दिन ही लोगों के साथ काम करने गया था। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि जयदीप के पिता नोएडा से आ रहे हैं। उसके बाद ही परिजन निर्णय लेंगे कि पोस्टमार्टम होगा अथवा नहीं। मौके पर पुलिस मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed