फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Worker dies after being hit by dumper in crusher plant

क्रशर प्लांट में डंपर की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

Mon, 17 Oct 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being hit by dumper in crusher plant
पैगंबरपुर स्थित क्रशर प्लांट में शनिवार की रात डंपर की चपेट में आने से एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात श्रमिक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर रविवार को परिजनों व ग्रामीणों ने क्रशर प्लांट पहुंचकर वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

चंदौली जनपद के हेतिमपुर चकिया निवासी श्रमिक महेंद्र नाथ (42) पुत्र कल्लू राम क्रशर प्लांट में मजदूरी पर काम करते थे। शनिवार की रात क्रशर प्लांट में बोल्डर गिराने के दौरान महेंद्र डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। इस मामले की जानकारी होते ही परिजन प्लांट पहुंच गए। उधर काफी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। परिजनों ने ग्रामीणों ने क्रशर प्लांट में जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि डंपर की चपेट में आकर युवक महेंद्र नाथ की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed