फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Work affected due to network collapse

Mirzapur News: नेटवर्क ध्वस्त होने से कामकाज प्रभावित

Fri, 16 Feb 2024 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Work affected due to network collapse
मिर्जापुर। नगर में बृहस्पतिवार को बीएसएनएल से लगायत जियो समेत कई निजी कंपनियों का नेटवर्क बृहस्पतिवार को पूरी तरह ध्वस्त रहा। इससे लोगों का कामकाज प्रभावित हुआ। कई विभागों में कार्यालय के काम निपटाने में कर्मचारियों को दिक्कत हुई। नेटवर्क बाधित होने से कम से कम एक से डेढ़ लाख मोबाइल फोन धारक पूरे दिन परेशान रहे। यह समस्या लगभग एक सप्ताह से बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर में अनगढ़, आवास विकास कालोनी, वासलीगंज, घंटाघर, सद्भावना नगर, महुवरिया सहित कई मोहल्लों में नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त रहा। नगर के बाकी इलाकों में भी कमोवेश यही स्थिति रही। बीएसएनएल के नेटवर्क में तो पहले भी समस्या होती रही है, लेकिन जियो समेत कई निजी कंपनियों के नेटवर्क भी ध्वस्त रहे। लोगों का कहना है कि निजी कंपनियों का नेटवर्क काम करता था, लेकिन बृहस्पतिवार को यह पूरी तरह से ध्वस्त रहा। यहां तक कि इन कंपनियों की ब्राड बैंड सेवा भी पूरी तरह ठप रही। न तो लोगो की मोबाइल फोन पर बात हो पा रही थी और न ही नेट आधारित सेवाएं चल पा रही थीं। लोग अपने को असहाय महसूस कर रहे थे। कई दुकानों पर तो सामान खरीदने के बाद उसका भुगतान करने में लोगों को समस्या हुई। लोग ऑनलाइन भुगतान करना चाहते थे, लेकिन सर्वर डाउन होने के चलते भुगतान ही नहीं हो पा रहा था। लोगों ने नकद भुगतान किया। कुछ लोगों का कहना था कि डाक विभाग में भी भुगतान को लेकर समस्या रही। सर्वर डाउन होने की बात कही गई। हालांकि डाकघर अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं थी। डाक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हुई। सर्वर की कोई समस्या नहीं हुई। दूर संचार विभाग के उपखंड अधिकारी (आप्टिकल) सुभाष चंद्र ने बताया कि कोई समस्या नहीं है, लेकिन इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed