फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women participated in SP cycle rally

साइकल यात्रा में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

Wed, 12 Aug 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Wed, 12 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Women participated in SP cycle rally
समाजवादी पार्टी की साइकल जनसंदेश यात्रा के सातवें दिन महिला शक्ति की भी भागीदारी हुई। इस दौरान मनोरमा मिश्रा की अगुवाई में महिलाओं ने कालीखोह इलाके में साइकल यात्रा निकाली गई। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मण उमर ने साइकल यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना किया। साइकल यात्रा कालीखोह मोड़ से अष्टभुजा चौराहा, शिवपुर, रामगया घाट होते हुए पटेगरा नाला, बंगाली चौराहा, बावली चौराहा आदि इलाकों में पहुंची। इस दौरान लक्ष्मण उमर ने सपा सरकार की नीतियों का बखान किया।
विज्ञापन

मनोरमा मिश्रा ने कहा कि सपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। कन्या विद्याधन, वुमेन पावर हेल्पलाइन नंबर आदि इसके उदाहरण हैं। साइकल जनसंदेश यात्रा में लालती देवी, उषा देवी, अनीता पाठक, मानवी मिश्रा, संगीता, पूजा देवी, अमरावती देवी, संगीता बिंद आदि शामिल रहीं। उधर समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में लोहिया ट्रस्ट से साइकल जनसंदेश यात्रा निकाली गई। शहर के कई मार्गों से गुजर कर यात्रा जिला कचहरी में पहुंच कर समाप्त हो गई। यात्रा में अमरेश सोनकर, राजन यादव, रामाश्रय यादव, रंगलाल यादव आदि मौजूद रहे। घंटाघर से पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार केसरी के नेतृत्व में समाजवादी साइकल यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, देवी चौधरी, अजय सिंह यादव, आकाश यादव, हैदर अब्बास,दुर्गा सिंह, जावेद अख्तर आदि शामिल रहे। विन्ध्याचल संवाददाता के अनुसार समाजवादी संदेश साइकल यात्रा नगर प्रभारी डा. अरविंद श्रीवास्तव एवं मोहम्मद जामिन ने हरी झंडी दिखा कर साइकल यात्रा का शुभारंभ किया। हलिया संवाददाता के अनुसार छानबे विधायक भाईलाल कोल के एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद सिंह की अगुवाई में बरौंधा स्थित डाक बंगले से साइकल जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed