{"_id":"5d66c6c08ebc3e93d47d4e80","slug":"women-killed-mirzapur-news-vns480486429","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हाल में विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूझ हाल में विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान/राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में मंगलवार की रात को अबूझहाल में विवाहिता की मौत हो गई। रात में किसी ने उसके मायके और पुलिस को सूचना दे दिया कि ससुुराल वाले अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल वाले मिर्गी आने से बर्तन साफ करते समय नाली में डूबने से मौत बता रहे है तो मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही।
पड़री थाना क्षेत्र के चेंदुली निवासी शोभनाथ पाल ने 23 मई 2019 को अपनी पुत्री 21 वर्षीय निर्मला की शादी मड़िहान थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी गणेश के पुत्र अमरदीप से की थी। अमरदीप मुंबई में तबेले में गाय-भैंस का दूध निकालने का काम करता है। ससुराल वालों के मुताबिक निर्मला मंगलवार की रात को घर के पास बर्तन साफ कर रही थी। इस दौरान मिर्गी आने से वह पास की नाली में गिर गई। नाली में बह रहे पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। ससुराल वाले रात में उसके शव को अंतिम संस्कार करने जा रहे थे कि किसी ने मामले की सूचना एसपी को दे दी। एसपी के निर्देश पर राजगढ़ चौकी प्रभारी अखिलेश पांडेय ने शव को रोक लिया और थाने ले आई। उसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता शोभनाथ ने थाने में तहरीर आरोप लगाया कि निर्मला रक्षाबंधन पर मायके आई थी तो एकदम ठीक थी। उसकी पुत्री को मिर्गी की बीमारी नहीं थी। ससुराल वाले झूठ बोल रहे हैं। नाली में डूबकर मौत नहीं हो सकती। उसकी पुत्री की हत्या कर ससुराल वाले शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे। इस पर बुधवार की सुबह पहुंची नायब तहसीलदार सुप्रिया चतुर्वेदी ने शव का पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। दो डाक्टर के पैनल में वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कहा गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जो तथ्य आएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।