फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women from the group outraged by the bank manager's misconduct.

Mirzapur News: बैंक मैनेजर के दुर्व्यवहार पर भड़कीं समूह की महिलाएं

Tue, 15 Sep 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Women from the group outraged by the bank manager's misconduct.
बैंक सखी को अपशब्द कहने का आरोप, कार्रवाई की मांग के लिए किया विरोध
विज्ञापन

जमालपुर। बैंक में समूह से जुड़े कार्यों के लिए महिलाओं की परेशानी मंगलवार को उस समय हंगामे में बदल गई, जब बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर राशिद पर समूह बैंक सखी सोनी से दुर्व्यवहार और अपशब्द कहने का आरोप लगा। आक्रोशित महिलाओं ने बैंक पहुंचकर विरोध जताया। आरोप है कि मैनेजर ने महिला को बैंक से बाहर निकल जाने की धमकी दी।
समूह की बैंक सखी सोनी का आरोप है कि वह कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रही थी, लेकिन काम नहीं किया जा रहा था। शिकायत लेकर मैनेजर के पास पहुंचने पर कथित तौर पर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। मंगलवार को दोबारा बैंक पहुंचने पर मैनेजर ने उस पर चुगली करने का आरोप लगाते हुए अपशब्द कहे। इससे आहत सोनी रोते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंची और अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन

सूचना पर एडीओ आईएसबी मुकेश शर्मा मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए काफी देर तक विरोध किया। अधिकारियों के समझाने के बाद महिलाएं शांत हुईं। इस मौके पर सोनी, अनीता, पूजा, राजकुमारी, कुसुम, सुनीता, दीपा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं, बैंक मैनेजर राशिद ने अपशब्द कहने के आरोप से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शिकायत पर एडीओ आईएसबी को बैंक भेजा गया था। मैनेजर का व्यवहार उचित नहीं पाया गया। मामले की जांच के लिए एसडीएम चुनार और डीसी एनआरएलएम को पत्र भेजा गया है।
रक्षिता सिंह,बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed