फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women farmers were provided with information about new agricultural techniques and schemes.

Mirzapur News: महिला किसानों को खेती की नई तकनीकों और योजनाओं की दी जानकारी

Sat, 17 Oct 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Women farmers were provided with information about new agricultural techniques and schemes.
कृ​षि विभाग के सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं-स्र
कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और उनके योगदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषि विभाग में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें महिलाओं को खेती-किसानी से जुड़ी योजनाओं, तकनीकों और आजीविका के नए अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में करीब 200 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार की उपस्थिति में कृषि विभाग के सभागार में विकसित कृषि और विकसित भारत के निर्माण में महिला किसानों की भूमिका विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन और पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। महिलाओं को कृषि से जुड़ी छोटी-छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण जानकारियां देकर उन्हें खेती में बेहतर अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कृषि निवेश केंद्र जमानिया में पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने करीब 60 किसानों को चना और सरसों के मिनी किट निशुल्क वितरित किए। इससे छोटे और मध्यम किसानों को दलहन व तिलहन की खेती के लिए प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। साथ ही इन फसलों की खेती के जरिये किसानों की आजीविका में सुधार का भी लक्ष्य है।

भारतीय कृषि में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 75 से 85 प्रतिशत महिलाएं आजीविका के लिए प्रत्यक्ष हैं। ऐसे में महिला किसानों को प्रशिक्षण और योजनाओं की जानकारी देना कृषि विकास के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed