फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shrutihar dominates in Kho-Kho, emerges champion in both categories

Mirzapur News: खो-खो में श्रुतिहार का दबदबा, दोनों वर्गों में चैंपियन

Sat, 17 Oct 2026 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shrutihar dominates in Kho-Kho, emerges champion in both categories
अदलहाट के कंपोजिट विद्यालय श्रुतिहार में खो खो के विजेता खिलाड़ी।-सोशल मीडिया।
कबड्डी में कौड़िया कला और बभनी के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
विज्ञापन


अदलहाट। हाजीपुर न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में श्रुतिहार के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय श्रुतिहार में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक वर्गों में मेजबान विद्यालय की टीमों ने विजेता का खिताब जीता।
कबड्डी के प्राथमिक बालक वर्ग में कौड़िया कला और बालिका वर्ग में बभनी की टीम विजेता बनी। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में बभनी और बालिका वर्ग में कौड़िया कला की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 10 प्राथमिक और चार उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग कर खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन में प्रधानाध्यापक बाबू साहब सिंह, प्रभात सिंह, दिलीप कुमार सिंह, राम आसरे सिंह, इस्तियाक अहमद, सुरेश सिंह, शांति प्रकाश पांडेय और राजेश कुमार सहित खेल निर्णायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed