फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women can help police by dialing helpline number

Mirzapur News: हेल्पलाइन नंबर पर डायल कर महिलाएं ले सकती हैं पुलिस की मदद

Mon, 19 Jun 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Women can help police by dialing helpline number
मिर्जापुर। सीओ लालगंज मंजरी राव ने मिशन शक्ति के तहत रविवार को ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गलरा पंचायत भवन में बैठक कर महिलाओं तथा किशोरियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। सीओ ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी तथा सोशल मीडिया पर परेशान करने अथवा अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 112 व 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस आपकी सहायता के लिए तुरंत पहुंचेगी। साथ ही सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ ने साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं व किशोरियों से साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सहायता लेने के लिए कहा। कहा कि थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, उस पर महिला आरक्षी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने में जाकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकती हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आपातकालीन स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076, 1098, 1076 आदि नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर छात्रा अथवा महिलाएं छेड़छाड़ अथवा अन्य किसी तरह की आपात स्थिति में पुलिस की मदद ले सकती हैं। पड़री थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने पड़री बाजार में चौपाल लगाकर महिलाओं तथा किशोरियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा महिलाओं के साथ छींटाकशी, सोशल मीडिया पर परेशान करने, छेड़खानी अथवा अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार संदेह होता है तो इसकी सूचना तत्काल 112 व 1090 सहित अन्य हेल्प लाइन नंबरों 1076, 1098 आदि पर देकर मदद ले सकती हैं। महिला कांस्टेबल पूजा सिंह ने बताया महिलाओं के लिए थाने में महिला हेल्प लाइन बनाए गए हैं। किसी भी तरह की परेशानी पर तत्काल सूचना देकर पुलिस का सहयोग ले सकती हैं। इस मौके पर तारा देवी, मीना देवी, चंदा देवी, राधा देवी, संगीता देवी, नजमा, सकीना बेगम, ग्राम प्रधान रामदेव सरोज, अजय ओझा, जनार्दन ओझा, रामअनुज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति एवं सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने विंध्याचल स्थित रोडवेज परिसर में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को किसी भी समस्या का डटकर मुकाबला करने की नसीहत दी। कहा कि छींटाकशी, सोशल मीडिया पर परेशान किए जाने, छेड़खानी अथवा अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार संदेह होता है तो इसकी सूचना तत्काल 112 व 1090 सहित सरकार अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर दें।उधर, ग्राम पंचायत काशीसरपत्ती में महिला सशक्तीकरण के तहत रविवार को चौपाल का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष जिगना अरविंद कुमार पांडेय ने महिलाओं को शासन स्तर से प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अन्याय के खिलाफ मुखर हों और टेलीफोन से सूचना दें। उनकी मदद की जाएगी। चौपाल में ग्राम प्रधान संजू देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। हलिया क्षेत्र के भटवारी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में सीओ लालगंज मंजरी राव ने चौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह, चौकी प्रभारी मतवार रविप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed