फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Women can become self-reliant by joining groups

Mirzapur News: समूहों से जुड़कर आत्म निर्भर बन सकती हैं महिलाएं

Sat, 30 Mar 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Women can become self-reliant by joining groups
हलिया। ग्राम पंचायत पुरवा औसान सिंह के बीरपुर स्थित एक आश्रम परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन की ओर से समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। हलिया ब्लॉक मिशन प्रबंधक रामदयाल ने जानकारी देते हुए कहा महिलाएं समूह के माध्यम से स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इसके लिए बैंक की ओर से समूहों को बैंकों के द्वारा ऋण भी प्रदान किया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक हलिया भूप सिंह सोनल ने कहा कि हलिया से अब तक 35 समूह की महिलाओं को अस्सी लाख रुपये का ऋण प्रदान किया जा चुका है। शाखा प्रबंधक ने कहा समूह का गठन कर बैंक में खाता खोलने के लिए अपने बैंक सखी से संपर्क कर लाभ उठा सकती हैं। इस अवसर पर आकाश, संगम मौर्य, रामदरश मौर्य, हरिशंकर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed