फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman's body found hanging from noose

Mirzapur News: फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Thu, 19 Jun 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from noose
हलिया। क्षेत्र के मड़पेली गांव में मंगलवार देर रात कच्चे मकान की बड़ेर में साड़ी के फंदे से लटकता महिला का शव मिला। मृतका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुड़पेली गांव की संगीता (27) पत्नी कैलाश धरकार का मंगलवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार की सुबह परिजनों ने देखा तो संगीता बड़ेर के सहारे साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने फंदे से उसे नीचे उतारा, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के भीटहा गांव निवासी मृतका की मां फूलवंती ने तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर महिला के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed